मोहित की तेज गेंदबाजी से परेशान हुए गुजरात के बल्लेबाज

 मोहित ने रबाड़ा, इशांत शर्मा, सिराज से सीखी गेंदबाजी

 

 

हरियाणा | युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेल से जोड़ना जरूरी है और युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए हमारे ही युवाओं का उन्हें प्रेरित करना बेहद जरूरी है। इसी तरह के एक अच्छे अभियान को आगे लेकर बढ़े रहे हैं जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला। दरअसल, दिग्विजय की मदद से डबवाली के मोहित इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हैं। हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव भारूखेड़ा के युवा मोहित ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी की रफ्तार दिखाई। मोहित को नेट बॉलर के रूप में अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों को गेंद फेंकने का मौका मिला। आईपीएल से लौटे मोहित ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने उन्हें ट्रायल देने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बताया कि जब नेट बॉलर के रूप में ट्रायल देने के लिए वे दिल्ली गए थे, तो वहां दिग्विजय चौटाला ने उनकी पूरी सहायता की। मोहित बताते है कि दिग्विजय की प्रेरणा से उनका ट्रायल गुजरात टाइटंस में हुआ और उन्हें आईपीएल जैसा बड़ा प्लेटफार्म मिला। मोहित की कामयाबी पर दिग्विजय चौटाला ने खुशी जताते हुए कहा कि वे खुद एक स्पोर्ट्स मैन हैं और उनका लक्ष्य है कि हमारे क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी आगे बढ़े।दिग्विजय बताते है कि जैसे ही उन्हें मोहित के बारे में पता चला तो उन्होंने मोहित को ट्रायल देने के लिए कहा और मोहित ने भी उनकी बात मानी। मोहित के गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनने से उन्हें खुशी है कि उनके इलाके का युवा आगे बढ़ रहे है। दिग्विजय ने कहा कि वे तो बार-बार कहते है कि नशे के खिलाफ लड़ाई जितनी है तो खेल ही एकमात्र विकल्प है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जेजेपी और इनसो ने समय-समय पर गांव-गांव में युवाओं को किक्रेट किट, जिम के सामान का वितरण व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है और इसके बेहतर परिणाण आज हमें देखने को मिल रहे है। 

 

आपको बतादें कि 24 वर्षीय मोहित ने आईपीएल में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को खासा प्रभावित किया क्योंकि वे गुजरात टाइटंस में नेट बॉलर के तौर शामिल थे। मोहित ने गेंदबाजी का दम दिखाते हुए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, शेरफेड रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस के दौरान बीट किया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला, अहमदाबाद में हुए जीटी के मैचों के दौरान नेट पर मोहित ने खूब पसीना बहाया। इस दौरान मोहित को रबाड़ा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी की बारीकियां सीखने का मौका मिला और इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है। साथ ही अगले आईपीएल सीजन में खेलने की उम्मीद भी बढ़ी है।

 

मोहित 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते है। वे पिछले कई सालों से गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे है। इससे पहले मोहित दिल्ली, भोपाल की क्रिकेट अकादमियों में प्रशिक्षण ले चुके है। शुरूआती दौर में इनके पिता ने घर में ही क्रिकेट पिच बनाकर मोहित को गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू करवा दी थी। मोहित इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को अपना आदर्श मानते है और गेंदबाजी सीखने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज व अन्य तेज गेंदबाजों को फॉलो करते है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)