08 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जजों के बनाए गए 07 बेंच : रीतू यादव

Spread the love

फरीदाबाद।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में की देखरेख, में जिला अदालत सेक्टर 12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

 इन अदालतों में लगेंगी लोक अदालतें:-

राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों के निपटान के लिए अदालत में 07 बेंच लगाए गए हैं। वहां निपटारा आपसी सहमति से किया जाने पर व्यक्ति अपने अपने कैस के फैसले से संतुष्ट होते हुए खुशी-खुशी अपने घर जाते हैं। सीजेएम रीतू यादव ने बताया ने बताया कि लोक अदालत में केस का फैसला होने पर जिसकी सुप्रीम कोर्ट तक कोई अपील नहीं होती कोर्ट फीस वापस हो जाती है तथा केस का फैसला हमेशा हमेशा के लिए हो जाता है। जिससे पैसे व समय की बचत होती है और आपस में प्रेम भाव बना रहता है।सीजेएम रीतू यादव ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं के लिए एल.डी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार, साथ साथ सुश्री आशा अरोड़ा, पैनल अधिवक्ता/सदस्य तथा एल.डी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार यादव के साथ एस.एम शुएब पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विद्युत अधिनियम मामलों के लिए संजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अर्चना गोयल पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है। पारिवारिक न्यायालय के मामलों के बेंच केसों के लिए संदीप कुमार, एल.डी. अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय के साथ सुधीर कुमार पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एमसीएफ और सारांश मामलों के लिए संदीप कुमार यादव, एल.डी. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ मनोज शर्मा पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है। ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए जिज्ञासा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ दीपक कुमार पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रमणीक कौर के साथ बिंदु शर्मा पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, अविनाश यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ कश्मीरी देवी पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकृति वर्मा के साथ मनमीत कौर पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, वीरेंदर कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ रॉबिन सिंह पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, एल.डी. जे.एम.आई.सी अनिल कुमार के साथ रामबीर तवर पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रगति राणा के साथ बुद्धा देब दास पैनल अधिवक्ता/सदस्य को और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि के साथ रंजीता पटेल पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है।

वहीं 138 एनआई एक्ट मामलों के लिए सरिता सोलंकी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ अवदेश कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ सारिका के साथ राईस खान पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पारस चौधरी के साथ सुमन फुल्ले पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा