-सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा


पलवल, 14 जून। 
केंद्र और राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार को पंजाबी धर्मशाला पलवल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बुद्धिजीवी सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर तथा हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सालों के नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और जनता के विश्वास की नई मिसाल कायम की है। निरंतर सेवा और समर्पण के साथ 12 वर्षों तक बिना किसी अवकाश के देश और देशवासियों की सेवा करते हुए उन्होंने सुशासन और विकास को नई दिशा दी है। आज भारत विकास, सुरक्षा और जनहित की राह पर निरंतर अग्रसर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है तथा जनभागीदारी के माध्यम से अनेक परिवर्तनकारी कार्यक्रम सफल हुए हैं।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों का भी उल्लेख किया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को गति मिली है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क और जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सम्मेलन में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने भी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पलवल में भी स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और जनकल्याण से जुड़े अनेक विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, चरण सिंह तेवतिया, सुभाष कत्याल, दीपक पांचाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पंकज विरमानी, आशा भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)