-प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सामूहिक श्रवण
-खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल शहर में नगर परिषद की लगभग 2 करोड़ रुपए
 की लागत की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास


पलवल, 25 जुलाई। 
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत वे पुराना जीटी रोड पर स्थित प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में शामिल होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 26 जुलाई को प्रात: 9 बजे पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे अपने हुड्डा सेक्टर-2 स्थित निवास पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।
खेल राज्य मंत्री मंत्री गौरव गौतम इसी दिन प्रात: 10 बजे नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड नंबर 3 एवं 6 में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 40.93 लाख रुपए की लागत से देवेंद्र से वीरेंद्र की दुकान, चरण सिंह से तेजपाल तथा पीएनबी से वेद तक सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त 43.49 लाख रुपए की लागत से श्रीचंद से सोनू, सोनू से मेघश्याम, मेघश्याम से डिग्गू चक्की, प्रकाश से तेजपाल, महिपाल से किशनलाल तथा डिग्गू चक्की से वीरेंद्र की दुकान तक सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सर छोटूराम सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सडक़, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
खेल राज्य मंत्री मंत्री गौरव गौतम इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे  भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां बैंसलात क्षेत्र के अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)