फरीदाबाद। “देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त का नारा नहीं, ये हर दिन का कर्म है” – ये संदेश हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को तिगांव में दिया।

वह रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

स्कूल के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने 80 फीट लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली। अनुशासन और जोश से भरपूर ये यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मंत्री राजेश नागर के निवास तक पहुंची। रास्ते भर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

मंत्री ने कहा कि तिरंगा देखकर ही हमारे अंदर गर्व और उत्साह की लहर दौड़ जाती है। यही भावना किसी भी राष्ट्र की असली ताकत है। उन्होंने छात्रों से कहा कि हर काम करने से पहले ये जरूर सोचें कि उससे देश को क्या फायदा होगा। अगर हम हर कार्य देशहित में करेंगे तो भारत 2047 तक दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा।

श्री नागर ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही तिरंगे और देशभक्ति से जोड़ना भविष्य के भारत की नींव रखना है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना कात्यान सहित अध्यापिकाएं ममता, तानिया, अनिता नागर, नीतू मेंहदीरत्ता और मुस्कान अग्रवाल भी छात्रों के साथ मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)