श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उपयोग हेतु संकल्पित रजत शिला का पहली बार हो रहा फरीदाबाद आगमन

फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से फरीदाबाद में 16 सितंबर को संकल्पित रजत शिला के आगमन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सनातन समाज के लोगों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
संरक्षक रूप सिंह नागर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्रयोग होने वाली संकल्पित रजत शिला 16 सितंबर को दोपहर दो बजे मथुरा से विशेष वाहन द्वारा फरीदाबाद पहुंचेगी। फरीदाबाद पहुंचने पर नगरवासी इस पवित्र रजत शिला का विधि-विधान से पूजन करेंगे। यह शिला सरयू नदी में स्नान तथा आरती दर्शन के पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में देहरी पूजन और राम मंदिर में दर्शन के बाद पूजित की गई है।
नागर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य संत नृत्य गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी इस संकल्पित रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया है। इसके पश्चात मथुरा स्थित सुदामा कुटी में साधु-संतों द्वारा भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ रजत शिला का पूजन किया गया।
अब यह संकल्पित रजत शिला पहली बार फरीदाबाद आ रही है। नगरवासी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान संकल्पित रजत शिला को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता पूज्य फलाहारी महाराज जी द्वारा नगर में रथ के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी भावना है कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होने की स्थिति में इस पूजित एवं संकल्पित रजत शिला का उपयोग मंदिर निर्माण में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)