फरीदाबाद । सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा द्वारा आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भरत मिलाप का आयोजन सायंकाल किया जाएगा तथा दशहरा पर्व से संबंधित विभिन्न शोभायात्राओं के मार्ग एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया.
लंका दहन की शोभायात्रा रविवार दिनांक 18 अक्टूबर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड, नाथी चौक, फाफड़ा सिंह चौक, 1-2 चौक, लखानी धर्मशाला, हनुमान मंदिर नंबर-2, विद्या निकेतन स्कूल, एनआईटी-3 मार्किट तथा हनुमान मंदिर 3 डी -42 होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

वहीं दशहरा की शोभायात्रा मंगलवार 20 अक्टूबर
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से दोपहर 3 बजे रवाना होकर कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड, बीकानेर मिष्ठान भंडार मार्ग से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त भरत मिलाप की शोभायात्रा बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर मिलाप समिति हनुमान मंदिर नंबर-3 डी 42 से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर एनआईटी-3 मार्केट, संतोष हॉस्पिटल, प्रयाग मेडिकल, चिमनी बाई चौक, 4-5 चौक, शिव मंदिर नंबर-5, निरंकारी चौक, बिजली बोर्ड, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रोड नंबर-5, नीलम चौक पेट्रोल पंप तथा बी.के. चौक से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, धर्म और आदर्शों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का दशहरा उत्सव पूरे शहर के सहयोग से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. राजेश भाटिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अधलखा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया, पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा तथा सभी धार्मिक एवं सामाजिक  संस्थाओं के प्रधानों और पदाधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह विशाल धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा उत्सव में शहरवासियों की भागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी नागरिकों से परिवार सहित शोभायात्राओं एवं दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है।

बैठक में उपस्थित सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)