– पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

– विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने विद्यार्थियों से किया संवाद, रंगोली एवं चित्रकारी का किया अवलोकन

 

फरीदाबाद, 19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बल्लभगढ़ क्षेत्र में विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सेक्टर-10 में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मौजूद रहे। साथ ही डॉ. प्रदीप वशिष्ठ भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा भाव के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय करते हुए उनके साथ संवाद भी किया और विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली एवं चित्रकारी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और उनके नियमित देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बीईओ सतीश चौधरी, स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा, पार्षद महेश गोयल, मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल, राजकुमार शर्मा, सुनील शास्त्री, सुनील कौशिक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की भागीदारी से अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)