– 14 से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा परिवार कल्याण पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

 

फरीदाबाद, 19 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार कल्याण पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 14 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज जिला नागरिक अस्पताल (बीके अस्पताल), फरीदाबाद में दो पुरुष नसबंदी (Vasectomy) के सफल केस किए गए।

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना तथा पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को लेकर सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से लोग अपने परिवार के लिए उचित निर्णय ले सकते हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि अभियान के तहत पुरुष नसबंदी (NSV) करवाने वाले पुरुषों को सरकार की ओर से 2,000 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

जनरल सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि पुरुष नसबंदी की नो-स्केलपल वसेक्टॉमी (No-Scalpel Vasectomy) आधुनिक तकनीक है। इसमें सामान्य नसबंदी की तरह बड़ा चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती और टांके भी नहीं लगाए जाते। उन्होंने बताया कि यह एक सुरक्षित चिकित्सा प्रक्रिया है और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार व्यक्ति प्रक्रिया के बाद सामान्य गतिविधियों की ओर लौट सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई कि परिवार नियोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें तथा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर परिवार नियोजन के उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)