फरीदाबाद। खजानी विमेंस वोकेशनल इंस्टीट्यूट, एनआईटी फरीदाबाद की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक परिधानों ने भारत डिजाइनर शो सीजन-3 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे एससीआर में खूब वाहवाही बटोरी। नई दिल्ली के एफएनजी वेन्यूज, छतरपुर सेंट्रल में आयोजित इस फैशन शो में खजानी के विद्यार्थियों ने चार शानदार कलेक्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा।

कार्यक्रम की शोभा अभिनेता प्रिंस नरूला, अभिनेत्री सेलिना जेटली और मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 कजियाह लिज मेजो ने बढ़ाई। यह शो संस्थान के चेयरमैन बिजेंदर चौधरी,चीफ मेंटर भावना शर्मा और डायरेक्टर संजय चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें फैशन डिजाइनिंग एवं गारमेंट कंस्ट्रक्शन के विद्यार्थियों ने पांच से छह महीनों की मेहनत के बाद इन कलेक्शनों को तैयार किया।

शो में जब प्रोफेशनल मॉडल्स ने खजानी की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधान पहनकर रैंप पर कदम रखा तो दर्शकों ने तालियां बजाकर विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की जमकर सराहना की। उद्योग जगत के अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, डिजाइनरों तथा उनके मित्रों और परिवारों सहित 350 से अधिक लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

संस्थान के चेयरमैन बिजेंदर चौधरी और डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि वर्ष 2002 में स्थापित खजानी विमेंस वोकेशनल इंस्टीट्यूट पिछले 24 वर्षों से व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। भारत डिजाइनर शो सीजन-3 में विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ फैशन उद्योग से जुडऩे का एक पेशेवर मंच भी प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)