-होपवेल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

फरीदाबाद। तिगांव स्थित होपवेल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, शुगर जांच एवं ब्लड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के भाई अमन नागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अमन नागर ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की सहायता करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि होपवेल हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर के साथ शुगर जांच एवं ब्लड टेस्ट जैसी निशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे शिविरों से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोगों को समय रहते अपनी सेहत की जांच कराने के लिए प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार के जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर अमन नागर ने होपवेल हॉस्पिटल के डॉ. विकास नागर एवं डॉ. प्रियंका नागर को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के कल्याण के लिए किया गया प्रयास प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में ग्रीवेंस मेंबर दयाचंद नागर, सरपंच विक्रम प्रताप सिंह, बीरपाल जैलदार, कमल मेंबर, रवि नंबरदार नीमका, रब्बे नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)