गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा थाना शहर बल्लबगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस थाना किया घोषित

Spread the love

पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने दिया सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस

फरीदाबाद | बता दे कि प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस थानों की निर्धारित पैरामीटर पर समीक्षा करके रेंकिंग तैयार की जाती है। इसी प्रकार वर्ष 2024 की समीक्षा में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला फरीदाबाद के थाना शहर बल्लबगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस थाना घोषित किया है। जिस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस थाना शहर बल्लबगढ़ को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस दिया है | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस थाना बल्लबगढ़ को गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया है। जिस संबंध में आज 11 फरवरी को पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर IPS ने 7TH हरियाणा स्टेट लेवल रोड़ सेफ्टी क्विज कम्पटिशन 2024-25 के कार्यक्रम के दौरान पंचकुला में प्रबंधक अफसर निरीक्षक शमशेर सिंह थाना शहर बल्लबगढ़ को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस प्रदान किया है।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश के 2 थाने, थाना शहर बल्लबगढ़ फरीदाबाद व थाना रतिया फतेहाबाद का नाम गृह मंत्रालय में भेजने के लिए चयनित हुआ था। जिसमें समीक्षा उपरांत मापदण्ड के अनुसार थाना शहर बल्लबगढ़ का प्रस्ताव गृह मंत्रालय में भेजा गया था। गृह मंत्रालय विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश के द्वारा प्रस्तावित किए गए थानों की विभिन्न मापदण्ड पर समीक्षा करके विभिन्न मापदण्डों की रिपोर्ट जारी की गई। समीक्षा रिपोर्ट अनुसार थाना शहर बल्लबगढ़ ने सम्मन तामिल कराने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा पुराने अभियोगों के निपटारे के मामले में देश में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धी पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना शहर बल्लबगढ़ के पुलिसकर्मियों सराहना करते हुए बधाई दी है।

  • Related Posts

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading
    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    Spread the love

    Spread the love बल्लभगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजीपी आलोक मित्तल ने कहा है कि रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर