भाजपा के विकास कार्यों पर फिर मुहर लगाएगी जनता – राजेश नागर

Spread the love

मंत्री राजेश नागर ने भाजपा के अनेक वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन में भागीदारी कर बढ़ाया जोश

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज अनेक भाजपा वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकनों में भागीदारी कर उनका जोश बढ़ाया और उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया।
नागर ने कहा कि जनता भाजपा के विकास कार्यों पर तीसरी बार भी मुहर लगाएगी और फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि पूरे हरियाणा में समान गति से विकास कार्य चल रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वास्तव में नायाब मुख्यमंत्री हैं, जो अपने कुशल नेतृत्व में पूरे हरियाणा को विकास की राह पर तेज गति से ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के हौसले पस्त हैं और उनकी तरफ से बड़ी कम संख्या में नामांकन आए हैं। वहीं भाजपा के उम्मीदवार जनता से डोर टू डोर आशीर्वाद मांगने के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 2 मार्च को वोट जरूर दें क्योंकि वोट लोकतंत्र में मतदाता की ताकत है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद समेत हरियाणा के चुनाव वाली सभी जगहों पर बड़ी संख्या में मतदान करेगा और नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में भाजपा के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के विकास में राज्य की सरकार को सहयोग करेंगे।

  • Related Posts

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    Spread the love

    Spread the love    घाटे में आबकारी राजस्व, पूर्ति के लिए सरकार ने बिजली के रेट बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ – दिग्विजय  छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार…

    Continue reading
    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर