अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते है हनुमान जी : डा. राजेश भाटिया

Spread the love

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रातः काल मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की गई, जिसमें मुख्यातिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी महानगर गुडग़ांव राजकुमार वोहरा व उनकी धर्मपत्नी चंचल वोहरा विशिष्ट अतिथि किशन खन्ना एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी खन्ना तथा भास्कर भटेजा एवं उनकी धर्मपत्नी नमिता भटेजा (नितया गहनी ज्वैल्स) ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर राजकुमार वोहरा ने कहा कि सृष्टि पर मानवता की रक्षा और अनैतिक  शक्तियों को नष्ट करने वाले राम भक्त वीर हनुमान को समस्त विश्व द्वारा  याद किया जाता है, उन्होने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे ऐसी प्रभु से प्रार्थना है। मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने राजकुमार वोहरा एवं उनकी धर्म पत्नी का स्वागत किया और सभी को हनुमान जी के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही है और बजरंग बली जी की जो भक्त पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना करता है, प्रभु उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते है और उनके सभी दुख-दर्द को सदा के लिए हर लेते है। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया और भव्य पूजा अर्चना की गई। इस दौरान राजकुमार वोहरा ने 11 हजार व मधु मैडम ने 5100 रुपए की राशि दानस्वरुप मंदिर को भेट की। कार्यक्रम में डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत लोगों को प्रसाद वितरित किया और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ राजेश भाटिया के साथ उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, आशीष अरोड़ा, शिवम तनेजा, अरविंद शर्मा एवं प्रतिदिन हवन करने वाली महिला मंडली में पूर्णिमा, मधु भाटिया, मुक्त भाटिया, कृष्णा आंटी, एवं मंजू तथा अध्यापक गण में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा वाधवा, सुनीता गगर, सीमा भाटिया, चाहत कुमार, मोनिका, रजनी खस, मान्या रतड़ा, हर्षिता, प्रवेश भाटिया, अनु भटिया, रेखा जोहरा, अशोक बैंसला, विकास शर्मा, शोभा शर्मा, संदीप कौर व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव