फरीदाबाद| फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 8 जून को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा 3 देसी कट्टे व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 8 जून को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने प्रिंस(27) वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी सहित 9 मामले दर्ज हैं। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने छोटेलाल(35) वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने देव उर्फ देबू(21) वासी सुबेदार कालोनी बल्लभगढ को अवैध देसी कट्टा के साथ आशियाना फ्लैट सेक्टर-62 फरीदाबाद के पास से काबू किया गया। जिससे एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। जिसके विरुद्ध थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

तीनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)