बच्चों के बैंक लकड़ी के गुलक की मेले में हो रही जमकर खरीद

Spread the love

शिल्पकारों द्वारा तैयार किए लकड़ी के सामान की ज्यादा डिमांड

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 19 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले शिल्पकारों द्वारा तैयार किए विभिन्न प्रकार के बेहतरीन उत्पाद पर्यटकों को खूब लुभा रहे है। शिल्पकारों द्वारा लकड़ी से तैयार से बेहतरीन सामान की भी मेले में खूब डिमांड है। इन्हीं सामानों में से बच्चों के बैंक कहे जाने वाले गुलक भी मिट्टïी की जगह लकड़ी से बनाए गए है। ये आकर्षित कर देने वाले लकड़ी के गुलक की खूब बिक्री भी हो रही है।
सूरजकुंड मेला शिल्पकारों की कारीगरी को प्रदर्शित करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां देश-विदेश के प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा तैयार सामान की अलग-अलग स्टॉल लगाई गई है। इनमें मिट्टïी के बर्तन, कपड़े, पेंटिंग सहित घरेलू सामान की खूब खरीद हो रही है। इन्हीं स्टॉल में से लकड़ी से बनाए गए अनेक प्रकार के सामान भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार मेले में बच्चों के बैंक कहे जाने वाले गुलक भी लोगों को लुभा रहे हैं। इनकों शिल्पकारों द्वारा लकड़ी से तैयार किया गया है। ये लकड़ी से तैयार गुलक आकर्षित कर देने वाले अंदाज में अलग-अलग साइज में बनाए गए हैं। इन गुलक को अनेक रूपों बैंक, ढोलक व घर आदि में तैयार किया गया है। इनके अलावा लकड़ी की बहुत छोटी चारपाई मेला परिसर में अनेक स्टॉल पर उपलब्ध है। ये छोटी चारपाई भी पर्यटकों को खूब लुभा रही है।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    Spread the love

    Spread the love  गुर्जर समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास – दीपेन्द्र हुड्डा गुर्जर समाज ने कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेकों कुर्बानियाँ दी – दीपेन्द्र हुड्डा   फरीदाबाद,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल