कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार में भाजपा प्रत्याशी संजय डालमिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया

Spread the love

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार में भाजपा प्रत्याशी संजय डालमिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया

हिसार|  हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को हिसार के वार्ड 14 में भाजपा प्रत्याशी श्री संजय डालमिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में स्थानीय भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि पूरे हरियाणा की तरह हिसार में भी भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन दिखाई दे रहा है और इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और आने वाले निकाय चुनावों में जनता एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताएगी।

विकास की निरंतरता के लिए भाजपा को समर्थन दें

विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है और अब निकाय चुनाव के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि शहर के विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहें।

स्थानीय विकास योजनाओं पर जोर

उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी शहरों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जल निकासी व्यवस्था को सुधारने, सड़कों के उन्नयन, स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने और स्मार्ट स्ट्रीट्स,दोगुनी स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर निकासी, आधुनिक कम्युनिटी हाल, लाइब्रेरी, ऑनलाइन सेवा केंद्र के साथ उच्चतम मानक की नागरिक सेवा देने के किए प्रतिबद्ध है

जनता को मतदान के प्रति किया जागरूक

अपने संबोधन में श्री गोयल ने कहा, “मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।” प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार और मित्रों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता को ऐसे किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं देना चाहिए जो विकास के नाम पर बहानेबाजी करता हो और जब काम कमल से होगा, तो वोट भी कमल को ही जाएगा।

इसी दिन विपुल गोयल ने हिसार में अन्य कई स्थानों पर भी विभिन्न पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    Spread the love

    Spread the love    घाटे में आबकारी राजस्व, पूर्ति के लिए सरकार ने बिजली के रेट बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ – दिग्विजय  छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार…

    Continue reading
    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर