मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके कर रहे हैं प्रदेश की जनता की सेवा: पंकज रामपाल

Spread the love

पंकज रामपाल ने मंडल अध्यक्षों की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

बूथ मजबूत कर संगठन को मजबूती देना, उनका पहला लक्ष्य : पंकज रामपाल

फरीदाबाद। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर हैं । जनता का पीएम मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास और स्नेह का परिणाम है कि केंद्र और राज्य में लगातार 3 बार भाजपा की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रुके प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश में युवाओं को बिन पर्ची और बिन खर्ची के नौकरियां मिल रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में युवाओं, गरीबों, किसानों, और महिलाओं का विकास कर उनको मजबूत करने का कार्य किया है। बैठक में जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स और जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने मंडल अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष के तौर पर अपनी पहली बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ को मजबूत कर संगठन को मजबूत करना उनका पहला लक्ष्य है। मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर अपने मंडल को सक्रिय मंडल बनाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना है । श्री रामपाल ने कहा कि हम एक अनुशासित संगठन हैं, अनुशासन ही हमारी पहचान है। हमारे पास जिस प्रकार की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन है, वह किसी भी अन्य दल के पास नहीं है। मंडल अध्यक्ष अपनी अनुशासित कार्य शैली से बूथ समितियों की संरचना कर अपने मंडल को मजबूत करें। कार्यकर्ता लोकसंवाद और लोक संपर्क से बूथ को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें और घर घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं ताकि सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचें।

भाजपा का हर कार्यकर्ता है, संगठन की रीढ़ : नरेन्द्र वत्स

भाजपा जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने कहा कि फरीदाबाद के कार्यकर्त्ता बहुत ही निष्ठा और मेहनत से काम करते हैं जिसका परिणाम रहा कि फरीदाबाद में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनी और मेयर चुनाव में तो देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की । श्री वत्स ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हमेशा से भाजपा की पहचान रही है । भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपील की कि उनके बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं, भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करें।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव