फरीदाबाद। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड(नेब) फरीदाबाद में अनियमितताओं,भ्रष्ट्राचार व दृष्टि हीनों की अनदेखी के विरोघ में दृष्टि हीन समाज द्वारा नेब के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन शुरू किया गया। आंदोलन समिति के संयोजक हरिंदर मलिक ने बताया कि दृष्टि हीन समाज ने अपनी यह मांग रखी है, जिसमें 1. वर्ष 2021 में दाखिल सभी 109 अर्जीकर्ता जिन्होंने सदस्यता शुल्क जमा करा दिया, उन्हें सदस्यता दे और उनके विवरण तुरंत समिति कार्यालय में पंजीकृत करावे। 2. नेब के अकाउंट्स का जो ऑडिट है वो किसी इंडिपेंडेंट एजेंसी से कराया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। 3. हेम सिंह यादव का इस्तीफा मंजूर कर उसे नेब से बाहर करें, तब ही नेब उन्नति कर सकता है। 4. नेब में चल रहे अस्पताल का नाम वही किया जाय जो माननीय राज्यपाल के द्वारा उद्घाटन किया गया था, नाम बदलने के दोषियों को नेब से बाहर निकालें। 5. कास्टिक सोडा से ग्रसित लड़कियों को उनके स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। 6. सभी नए और पुराने सदस्यों की सूची बना कर नेब के सदस्यों की असाधारण बैठक बुला कर वर्तमान कार्यकारिणी समिति को नियमित करावे क्योंकि वर्ष 2024 में 171 सदस्यों में से सिर्फ 91 सदस्यों में ही चुनाव करवा दिए थे। 7. स्कॉलरशिप मेरिट बेस पे दी जाए। 8. क्रिकेट एसोसिएशन को नेब से अलग किया जाए।
9. वोकेशनल कोर्सेज को प्रोफेशनली मैनेज किया जाए, उनकी मान्यता किसी रेपुटेड संस्था से हो ताकि बेरोजगार साथी उसके लिए किसी अच्छी जॉब प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हो। 10. नेब में एक हेल्प डेस्क बनाया जाए, जो एक लीगल सेल के तौर पे हरियाणा के दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए काम करे। 11. सरकार को एनएबी ने बेरोजगारों के हित से संबंधित क्या कोई रिप्रेजेंटेशन दिया और यदि दिया तो उस पे कोई फॉलोअप हुआ, आने वाले समय में क्या कोई ऐसी योजना है रिप्रेजेंटेशन देने की या बेरोजगारों के हित के लिए कुछ करने की, इसकी जानकारी प्रदान की जाए। दृष्टि हीन समाज ने बताया कि आज हमने मांग अत्र अघ्यक्षा महोदया को सौंपना था लेकिन वो चड़ीगढ़ होने का हवाला देकर नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)