होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है, जो हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाता है- महापौर प्रवीण जोशी

फरीदाबाद। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) श्री महावीर मंदिर (प्राचीन हनुमान मंदिर) महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पधारे अतिथिगण जिसमें महापौर श्रीमति प्रवीण जोशी,वार्ड-31 की पार्षद श्रीमति शैफाली सिंगला,वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा व करण सिंगला का मंदिर के उपप्रधान सतपाल चौधरी,सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट, सेवादार टेकचन्द नंन्द्राजोग (टोनी पहलवान),सेक्टर-19 आरडब्लूए के प्रधान सुनील कुमार,रमेश मेहता,रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर के प्रधान चरण सिंह सैनी,सचिव योगेश चावला,दीपक गुप्ता,टीटू मटके वाला,कृष्णदत्त शर्मा,किशन शर्मा,अनिल वर्मा,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,सुनील कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष,पिटूं सैनी,राजेश तनेजा,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह रावत,पवन अरोड़ा पंडित धीरज शास्त्री व समस्त महिला मंडल गुरुद्वारा महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद द्वारा चन्दन का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत आरती हुई और गुजिया का प्रसाद वितरित किया गया। हिमाशुं शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा गाए होली के गीतों पर भक्त खूब नाचे। इस अवसर पर प्रवीण जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है, जो हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। होली के दिन हम सभी को अपने गिले-शिकवे खत्म करके एकता के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहिए। पार्षद शैफाली सिंंगला व सचिन शर्मा ने कहा कि इस होली मिलन समारोह में आज इतनी बड़ी तादाद में 36 बिरादरी को लोगों ने एकत्रित होकर यह साबित कर दिया कि सभी मिलकर देश को एकता के सूत्र में बांध रहे है। सेवादार टेकचन्द नंन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने कहा कि यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। हम सभी को होली पर्व पर भेदभाव भुला कर आपसी सद्भाव, प्रेम और समर्पण से मिलकर रंगो के पर्व पर आनंद से सरोबार होने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)