सत्य की हुई जीत: फर्जी शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व सभी 23 आरोपी हुए बरी  
फरीदाबाद, 27 फरवरी। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में षडयंत्र के तहत दर्ज करवाए गए शराब घोटाले में सीबीआई केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व सभी 23 के 23 आरोपी बरी व कोर्ट द्वारा केस खारिज करने पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई और देशवासियों में कानून पर भरोसा कायम हुआ है। भाजपा के बनाये फर्जी शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सच्चाई बताकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा, लेकिन आज कोर्ट में साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और आप पार्टी भी कट्टर ईमानदार पार्टी है और आम आदमी पार्टी को भारत के कानून पर पूर्ण विश्वास था कि वह इस फर्जी मामले से बरी होकर आएगें और यहीं हुआ।
आप प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद डा. सुशील गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और हरियाणा में भाजपा के भ्रष्टाचारों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा तथा आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)