हरियाणा मे 113 फैक्टरियों का गंदा पानी यमुनानदी को कर रहा है प्रदूषित : कुमारी सैलजा

Spread the love

 

यमुना क्षेत्र के जिलों में फैल रही है बीमारियां, तबाह हो रही है फसलें, मर रहे है मवेशी

घग्घर नदी का प्रदूषित जल बन रहा है कैंसर का सबसे बड़ा कारण

चंडीगढ़, 26 फरवरी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते यमुनानगर का जल प्रदूषित होता जा रहा है, इस नदी में प्रदेश में करीब 113 फैक्टरियों का कैमिकल युक्त गंदा पानी बिना ट्रीट किए यमुना में डाला रहा है। जनजनित रोग फैल रहे है, फसले खराब हो रही है और मवेशी मर रहे हैं। तो दूसरी ओर घग्घर नदी प्रदूषित जल सबसे ज्यादा कैंसर का कारण बन रहा है, हजारों लोग इसकी चपेट में आ गए है। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए नदी को प्रदूषित करने वालों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में अभी हरियाणा राज्य केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक रिपोर्ट में सामने आया कि इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों के एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच में अनियमितताएं पाई गई हैं। यानि पानी हरियाणा में यमुना नदी का पानी दूषित हो रहा है। प्रदेश में 113 फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीधे यमुना में डाला जा रहा है। यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रियों से गंदा पानी निकलकर सीधे यमुना में मिल रहा है। हथनीकुंड बैराज से निकलने वाली यमुना नदी सबसे पहले यमुनानगर में प्रवेश करती है, बाद में करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद से होकर गुजरती है। इस नदी की कुल लंबाई 1317 किलोमीटर है जबकि हरियाणा में कुल लंबाई 320 किलोमीटर है। यमुनानगर में 65 किलोमीटर का सफर तय करती है। यमुनानगर ये ही इस नदी का जल प्रदूषित होना शुरू हो जाता है। एसटीपी के बाद भी पानी नहर में नहीं छोड़ा जा सकता। यमुना नदी का जल प्रदूषित होने से लोगों की धार्मिक आस्था भी आहत हो रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार औद्योगिक इकाइयों से निकल रहे केमिकल युक्त पानी व सीवरेज के बहाव को रोकने के आदेश तो देती है पर उस पर अमल नहीं करती। यमुना नदी क्षेत्र में कई नाले नदी में गिर रहे हैं। यह दूषित पानी सिर्फ नदी के पानी को ही प्रदूषित नहीं कर रहा है, इससे भूजल भी प्रदूषित हो रहा है। इसके साथ ही केमिकल युक्त पानी के कारण जलीय जीवों का जीवन संकट में है। दूसरी ओर केमिकल युक्त दूषित पानी से जलजनित रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। हैवी मेटल (इंडस्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी) से कैंसर, दिमाग का विकसित नहीं होना, किडनी फेल होना, फेफड़े सहित अन्य बीमारी हो जाती है। कुमारी सैैलजा ने कहा कि गरीबों की जिंदगी से खिलवाड का किसी को हक नहीं हैं। सरकार को ऐसी फैक्टरी संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए तो यमुना को प्रदूषित कर रहे है।

  • Related Posts

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    Spread the love

    Spread the love    घाटे में आबकारी राजस्व, पूर्ति के लिए सरकार ने बिजली के रेट बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ – दिग्विजय  छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार…

    Continue reading
    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर