सब डिवीजन पाली दफ्तर पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर लगाये जोरदार नारे

Spread the love

फरीदाबाद| बल्लभगढ़ डिवीजन की सब डिवीजन पाली बिजली दफ्तर पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद शर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने एकत्र होकर गेट मीटिंग की । गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब डिवीजन के प्रधान रोहित ने की । कर्मचारियों ने विरोध सरूपी नारेबाजी करते हुए अपनी अपनी बात रखी । गेट मीटिंग में मुख्य मुद्दा कर्मचारियों के पास कर्मचारियों की कमी के चलते काम का ओवर लोड होना एवम निगम मैनेजमेंट से टी एंड पी का समय समय पर ना मिलना रहा । दफ्तर में भी क्लेरिकल स्टाफ की भारी कमी है । कर्मचारी नेताओं ने बताया कि आगे आने वाला समय फील्ड में काम करने वाले टेक्निकल कर्मचारियों के लिये बेहद दिक्कतों भरा गर्मी का मौसम सिर पर आने को है । गेट मीटिंग के बाद पाली दफ्तर के एसडीओ अमित कुमार देशवाल से यूनियन नेताओं की वार्तालाप हुई । जिसमें उन्होंने यूनियन नेताओं से बात करते हुए विश्वास दिलाया कि जिन मुद्दों और कर्मचारी डीमांड पर बात हुई हैं । उन सभी माँगों को उच्च अधिकारियों के संज्ञान के लाकर जल्द ही हल कराने का प्रयास करेंगे और आगे भी यह कोशिश रहेगी कि हमारे किसी भी बिजली कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी आगे नही होगी । इस मीटिंग में एचएसईबी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ नेता व पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, लेखराज चौधरी, मदन गोपाल, सुरेन्दर शर्मा, राजबीर हरफला, मुकेश कुमार, राकेश तलवार, कुलदीप, बलविंदर, सुभाष, रोहित, पवन, नीरज, विकास, दिनेश, हुकुम, राजेश, रोहित सहित भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल