फरीदाबाद|  फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सेक्टर 75 स्थित एक घर से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान संदीप(28) व सचिन(29) वासी गांव पाडियावाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रदीप वासी सेक्टर-75 फरीदाबाद ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित उसके सेक्टर-8 स्थित दूसरे घर गया था। जब वह वापस घर आया तो देखा कि किसी अज्ञात द्वारा उसके घर से आभूषण व 4500 रुपये नकद चोरी कर लिये। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित एक ही गांव के रहने वाले है तथा शिकायतकर्ता के पीछे वाले मकान में पेंट का काम कर रहे थे। 2 अप्रैल को शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित दूसरे घर में सोने गया तो रात को सचिन बाथरुम में लगे एग्जॉस्ट को तोडकर अंदर घुस गया तथा अंदर जाकर संदीप के लिये दरवाजा खोल दिया फिर दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)