फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में शहर की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नागरिक अपना कीमती समय निकालकर फीडबैक फॉर्म अवश्य भरें, जिससे फरीदाबाद को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में स्थान दिलाने में मदद मिल सके।

निगम आयुक्त ने कहा कि नागरिकों का एक-एक फीडबैक शहर की रैंकिंग बदलने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी शहरवासियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी करें और अपने सुझाव व फीडबैक साझा करें।

निगम आयुक्त (कमिश्नर )धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम लगातार शहरवासियों को स्वच्छ, हरित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। निगम की प्राथमिकता शहर में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार फरीदाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंक हासिल करेगा, जिसमें शहरवासियों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए सरकार द्वारा फीडबैक फॉर्म जारी किया गया है जिसे भरकर शहरवासी स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने सुझाव दे सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)