अवैध खनन व बिना ई रवाना बिल वालों पर है सरकार की पारखी नजर

Spread the love

– फरीदाबाद में गुरुवार की अल सुबह चैकिंग के दौरान ई रवाना बिल न होने पर एक डंपर सीज

– खनन विभाग के डीजी के.एम.पांडुरंग के आदेशानुसार हो रही है नियमित मॉनिटरिंग

फरीदाबाद, 27 फरवरी | अवैध खनन रोकने सहित बिना ई रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर हरियाणा सरकार की पारखी नजर है। जिला फरीदाबाद में दिन रात खनन विभागीय टीम जहां सड़कों पर मॉनिटरिंग कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के आदेशानुसार विभागीय टीम पूरी मुस्तैदी से अपना दायित्व निभाते हुए हर पहलू पर फोकस कर रही है।

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम द्वारा निरन्तर जिला में अवैध खनन न हो इसकी जांच की जा रही है साथ ही जिला से निकलने वाले राष्ट्रीय व राज्य मार्गों सहित अन्य कनेक्टिविटी पर चैकिंग टीम द्वारा खनिज वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की अल सुबह उनकी टीम ने खनिज वाहनों की जांच के दौरान केली पुल के पास एक डंपर को बिना ई रवाना बिल के पाया और कोई भी दस्तावेज चालक नहीं दिखा पाया। ऐसे में विभाग की ओर से उक्त खनिज वाहन को पुलिस की मौजूदगी में सीज किया गया और आगामी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई।

जिला खनन अधिकारी श्रीमती बिधलान ने कहा कि फरीदाबाद जिला सहित पूरे प्रदेश में खनन विभाग की ओर से महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां अवैध खनन न हो इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है वहीं कोई भी खनिज वाहन बिना ई रवाना बिल के जिला की सड़कों से न निकले इसकी पूरी मॉनिटरिंग हो रही है। दिन रात विभाग की टीम विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की हर गतिविधियों को लिखित में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में किसी भी रूप से अवैध खनन को रोकने के लिए दृढ़संकल्प है और विभाग इस दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रहा है।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव