कैफे में चला रहे थे हुक्का बार, पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम ने संचालक व सहयोगी पर किया मामला दर्ज, एक आरोपी को मौका पर ही धरा

Spread the love

 

फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम ने एक कैफे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से हुक्का बार चलने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 24 फरवरी को पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम गस्त पर मौजूद थी, टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अनाज मण्डी सैक्टर 16 फरीदाबाद में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने कैफे 52 पर रेड की, जहां पर अवैध तरीके से हुक्का बार चलाया जा रहा था, मौका से हुक्का व तंबाकू से संबंधित अवैध सामान बरामद हुआ, जिस पर थाना सेक्टर 17 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मौका से विनीत (19) वासी मकान न0 67 नजदीक बाल्मिकी बस्ती महात्मा गांधी कालोनी, बाड़ मौहल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि यह कैफे गुरुदत्त वासी 10/24 बाड मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद संचालित करता है और मालिक द्वारा ही अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा संचालक की तलाश की जा रही है। इस कैफे के विरुद्ध वर्ष 2023 में भी अवैध हुक्का बार चलाने से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल