Spread the love
 
श्री सिद्धदाता आश्रम में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन भगवान के विवाह का कार्यक्रम कल्याण उत्सव के रूप में आयोजित

फरीदाबाद। श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन आज भगवान श्रीमन नारायण जी का विवाह उत्सव कल्याण उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के साथ आरा बिहार से पधारे जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योति नारायणाचार्य महाराज और एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान के विवाह उत्सव में सम्मिलत होना विशेष अवसर है। इस अवसर पर जिसने सेवा की या दर्शन किए, वह सभी भगवान के कृपपात्र हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यधाम में आयोजित ब्रह्मोत्सव सभी प्रकार की नकारानात्मक शक्तियों को नष्ट कर सकारात्मकता, अध्यात्मिकता और प्रभु प्रेम के बीज अंकुरित करता है। इसलिए इस समारोह में अवश्य ही सम्मिलित होना चाहिए। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योतिनारायणाचार्य महाराज ने भी भक्तों को प्रभु भक्ति, गुरु भक्ति एवं ब्रह्मोत्सव के विषय में वचन कहे।
इस समारोह में हजारों भक्त जुटे और भगवान के विवाह के साक्षी बने। वहीं बड़ी संख्या में पुजारी, भक्त सब मिलकर नाचते गाते और बाराती का फर्ज निभाते देखे गए। विवाह संपन्न होने के बाद युगल भगवान विहार के लिए श्री नारायण गौशाला पहुंचे। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
बता दें कि दक्षिण भारत के संत रामानुजाचार्य स्वामी के नाम से प्रसिद्ध श्री संप्रदाय के प्रमुख क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हर वर्ष होने वाले ब्रह्मोत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त जुटते हैं। यहां कल यानि तीन मई को भाष्यकार रामानुज स्वामी की जयंती पर महाभिषेक एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *