जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताए विकास कार्य करवाना मेरी जिम्मेवारी है: विजय प्रताप

Spread the love

भाजपा के राज होते हुए 11 साल हो गए जनता आज भी विकास कार्यों के तरस रही है: विजय प्रताप
नगर निगम का बजट 2500 करोड़ रूपये ,पर जनता बेहाल है: विजय प्रताप

फरीदाबाद । बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा को राज करते हुए को 11 साल हो गए लेकिन जनता आज भी विकास कार्यों के लिए तरस रही है । नगर निगम का बजट 2500 करोड़ है लेकिन विकास कार्य नहीं करवाए जाते , विकास कार्यों का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है और आज भी भाजपाई जनता भ्रमित कर रहे हैं कि अगर भाजपा के प्रत्याशी नहीं जीते तो विकास कार्य नहीं होगें। जनता ने भाजपा को दो दो बार जीता कर देख लिया है पर कोई विकास कार्य नहीं करवाया। जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताए विकास कार्य करवाना मेरी जिम्मेवारी है। यह बातें एसजीएम नगर में अलग अलग स्थानों पर कांग्रेसी प्रत्याशी ओ पी गौड़ , श्रीमति गुलशन के पक्ष में अनेकों जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने कहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मार्च -अप्रैल अक्तुबर तक लगातार जनता के बीच रहे हैं और पूरे एसजीएम नगर ने दिल खो कर उनके पक्ष में मतदान भी किया है और मुझे कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि एसजीएम नगर ने मेरा साथ नहीं दिया, लेकिन परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा ,इस कारण को भी जनता जानती है इस भ्रष्ट सरकार ने जीते हुए राज को जबरन मशीनों से हथियाया है , पहले हरियाणा , महाराष्ट्र और अब दिल्ली का राज भी मशीनों से जबरन छीन लिया। चुनाव आयोग के नियम के तहत वोटिंग की विडियों रिर्कोडिंग बनाई जाती है और उस विडियो रिर्कोडिंग को हम मांग रहे हैं लेकिन तीन महीने से वह विडियों रिर्कोडिंग हमें नहीं दी जा रही । हम हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट डाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने एसजीएम नगर में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज तक हमारे परिवार ने सभी को मान सम्मान दिया है ओर एसजीएम नगर में जो मतदाता विजय प्रताप के साथ है वह कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जितांए। विकास कार्य करवाना मेरी जिम्मेदारी है। हमें पता है विकास कार्य कैसे करवाए जाते हैं ।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन