फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी भीम ने शिकायत दी कि वह समयपुर रोड पर अंडे की रेहड़ी लगाता है। 24/25 अप्रैल को सचिन नामक युवक उसके पास आया और रेहड़ी लगाने के बदले “हफ्ता” देने की मांग की। उसने मना करने पर 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सचिन अपने साथियों के साथ उसकी रेहड़ी पर पहुंचा और लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-58 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन उर्फ कुकी वासी राजीव कॉलोनी (मूल निवासी गांव अट्टा, उ.प्र.), कैशव कुमार, निवासी राजीव कॉलोनी (मूल निवासी भीरावटी, नूंह),प्रदीप कुमार, निवासी नगला शिशम मदनपुर, फर्रुखाबाद (उ.प्र.) व चन्दन सिंह, निवासी रनशुरा, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सचिन ने शिकायतकर्ता से हफ्ता मांगा था। मना करने पर उसने अपने साथियों कैशव, प्रदीप और चन्दन के साथ मिलकर हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बलेरो गाड़ी भी बरामद की है, जिसे प्रदीप अपने एक साथी से लेकर आया था। सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)