जेजेपी जल्द बनाएगी नया संगठन, पूरे जोश के साथ घर-घर तक पहुंचाई जाएगी पार्टी की नीतियां : दुष्यंत चौटाला

Spread the love

 

चरखी दादरी  | जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपने नए संगठन का गठन करेगी। संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। यह बात प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को बाढड़ा हलके के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए कही। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को गांव कादमा में वरिष्ठ नेता बाबू होशियार सिंह के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव काकड़ौली हुक्मी पहुंच कर वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजवीर श्योराण के आवास पर जलपान ग्रहण किया। दोनों ही गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जाेरदार स्वागत किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके पारिवारिक सदस्य हैं। इसलिए उनके हर सुख-दुख में शरीक होना उनका नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव है। 1960 से जब जब देश के किसान, नौजवान, महिला पर अत्याचार बढा है तो यहां के लोगों ने चौ. देवीलाल की अगुवाई में जनसंघर्ष किया और उसका परिणाम है कि हमारा किसान आज समृद्धि के पथ पर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दादरी जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं लागू की गई। प्रदेश का नया जिला होने के नाते उनके प्रयास रहे कि दादरी को विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिल सके और इसमें सफलता भी मिली। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं, जिनका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, नरेश द्वारका, ऋषिपाल उमरवास, राजेश फौगाट, राजेंद्र हुई, विजय श्योराण काकड़ौली, जितेन्द्र शर्मा धारेड़ू, भूपसिंह मांढी, विजय गोपी, ओमधारा काकड़ौली, धर्मराज ढाणी, संजीव चरखी, प्रेम मंदौला, देवेंद्र बिगोवा, राकेश कलकल, राजबीर फौगाट, धर्मवीर कारी, धनसिंह कारी, जिला पार्षद रविन्द्र चरखी, संदीप सिरसली, हरपाल हंसावास, दलीप जेवली, यशवंत बेरला, सुनील चांदवास, देवेन्द्र नकीपुर, दलीप जेवली, संजय जगरामबास, रवि कलियाणा, कृष्ण ठेकेदार काकड़ौली, संदीप बेरला, आनंद बडराई, टीनू बडराई, हरस्वरूप धनासरी, अमित कादमा, हरिराम पहलवान, झब्बू ढाणी इत्यादि मौजूद रहे।
  • Related Posts

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम

    Spread the love

    Spread the love– अवैध खनन पर फरीदाबाद प्रशासन की कार्रवाई तेज, सजगता के साथ हो रही जांच – खनन विभाग के डीजी के.एम.पांडुरंग के आदेशानुसार सजग है खनन विभाग  …

    Continue reading
    वर्षों से लंबित हिसार एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस : नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़ | हिसार एयरपोर्ट, जो कई वर्षों से लंबित परियोजना थी, को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से संचालन का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि हरियाणा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम