जिला प्रशासन का अवैध खनन माफिया पर सख्त प्रहार लगातार जारी : उपायुक्त

Spread the love


– जिला में अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और क्रशरों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई

 


पलवल, 21 अप्रैल।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन पलवल जिला में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। पलवल जिला में महानिदेशक खान एवं भू गर्भ विभाग हरियाणा के.एम. पाण्डुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन रोकने के लिए विशेष चैकिंग अभियान निरंतर जारी है। जिला प्रशासन का अवैध खनन माफिया पर सख्त प्रहार लगातार जारी है। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने कहा कि जिला में जहां-जहां अवैध खनन की अधिक संभावना है। वहां पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। जिला में अवैध खनन करने वाले लोगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पलवल को पूर्णत: अवैध खनन मुक्त जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिला में लगातार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन से संबंधित गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि चैकिंग के दौरान अवैध खनन पाए जाने पर वाहनों का चालान कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही भी अमल में लाएं। उन्होंने गलत नम्बर प्लेट लगाकर अवैध खनन करने वाले वाहनों पर भी उचित कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और क्रशरों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
000

  • Related Posts

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    Spread the love

    Spread the love -शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन -बाबा महाकाल की रसोई मानव सेवा का एक…

    Continue reading
    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच का 13वां फाउंडेशन डे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में 13वें फाउंडेशन डे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल