फरीदाबाद। सिद्वपीठ तत्कालेश्वर शिव मंदिर एनएच-5 मार्किट फरीदाबाद में श्रीमद़ भागवत कथा की शुरूआत बड़ी धुमधाम से की गई। इस अवसर पर मंदिर सें महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो पांच नम्बर मार्किट होते हुए कथा स्थल पर पहुंची जहां कथा व्यास डा. आचार्य श्री सन्तोष दास जी महाराज द्वारा पूरे विधि विधान से कलशों की स्थापना की गई। इस मौके पर डा. आचार्य श्री सन्तोष दास जी महाराज ने कहा कि कलश यात्रा में भाग लेना एक पुण्य का काम है और इससे मनुष्य को सुख,शांति के साथ साथ वैभव भी मिलता है। उन्होनें कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में से हमे कुछ पल निकालकर प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए। उन्होनें कहा कि ईश्वर द्वारा बताए मार्ग पर चलने वाले को हमेशा समृद्वि मिलती है। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान महेश बजाज,आर.के गांधी,प्रवेश तलवार,ओमप्रकाश बजाज,विनोद शर्मा,विनोद कपूर,मीना रामपाल,प्रंशात बतरा,रीता रामपाल,शशि वर्मा एवं समस्त सदस्यगण एवं भक्तजन महिला मण्डल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)