फरीदाबाद| फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान सुरजावली, खुर्जा बुलंदशहर उत्तर प्रेदश निवासी रोहित(18) के रुप में हुई है, जिसको मंगलवार को माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार रोहित उर्फ फटेला के मां-बाप का देहांत हो चुका है, वह अपनी नाना-नानी के पास खुर्जा उत्तर प्रदेश में रहता है और आवारा घूमता फिरता है, वह फरीदाबाद के सुभाष नगर में अपने जानकार के पास भी आता जाता रहता है। उसकी, मृतक आकाश(15) वासी नंगला एंक्लेव पार्ट-2 से पिछले एक-डेढ साल से जानकारी थी। करीब ढाई महीना पहले दोनों सहारा मॉल गुरुग्राम के एक क्लब में पार्टी करने गये थे। क्लब में आकाश की एंट्री फीस 500 रुपये का भुगतान आरोपित ने किया था। वह पिछले एक-डेढ महीने से आकाश से अपने 500 रुपये मांग रहा था परंतू आकाश उसको टरका रहा था। आकाश के परिवार वालों ने भी पैसे देने से मना कर दिया था। 5 जून को आरोपित अपने एक चोरी के मामले में माननीय न्यायलय फरीदाबाद में तारीख पेशी पर आया था। इसके उपरांत रात करीब 9.30 बजे वह आकाश को उसके घर से अपने साथ ले गया और दोनों ने बीयर पी, उसने आकाश से अपने पैसे मांगे, पैसे न देने पर उसने आकाश के छाती और पेट पर सूआ से वार कर दिया और बाद में गमछा से गला दबाकर आकाश की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिस पर चोरी के दो मामले फरीदाबाद में दर्ज हैं।
बता दें कि 6 जून की सुबह थाना डबुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि उडीया कालोनी में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे खाली जगह में एक नौजवान व्यक्ति की डेडबॉडी पडी है, सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, FSL टीम द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा पुलिस ने स्वंय संज्ञान लेकर हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया। तकनीकी सहायता से नामपता नामलूम मृतक बारे पता लगाया गया, जिसकी पहचान आकाश वासी नंगला एंक्लेव पार्ट-2 के रुप में हुई।

