क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर NIT की पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर धोखा-धड़ी करने के मामले में एक महिला आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना NIT में पोर्टल के माध्यम से 28 जनवरी को सेक्टर-56 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि शिकायतकर्ता के फोन पर ठग का IDFC First BANK बैंक क्रेडिट कार्ड की तरफ से कॉल आया और उसने क्रेडिट कार्ड जेनरेट के लिए कॉल किया। एक प्रतिनिधि से कार्ड-टू-कार्ड आधार पर मुफ्त में नया क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता को एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने और नए कार्ड आवेदन के लिए आवश्यक विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया। जिसमें शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड विवरण CCV नम्बर सहित दर्ज करना शामिल था। जिसके बाद शिकायतकर्ता के साथ 1,60,000/-रु का फ्रॉड हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना NIT में साइबर फ्रॉर्ड की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी महिला रितिका वासी सतपुतली कोटद्वार उत्तराखंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रेजुएट है आरोपी महिला कॉलर के पद पर पिछले 4 महिने से नौकरी करती है। लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी के साथ कार्ड की भी CCV नम्बर सहित जानकारी ली थी।

आरोपी महिला को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे