फरीदाबाद| आज कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन के अधीक्षण अभियन्ता अतुल कुमार अग्रवाल को सर्कल सचिव धर्मेंदर सिंह की मौजूदगी में एचएसईबी वर्कर यूनियन की तरफ से माँग पत्र सौंपा । माँग पत्र में कर्मचारियों ने सब स्टेशनों के बिगड़े हालातों के सुधारों एवं इनकी टूटी फूटी चार दीवारी को लेकर मुद्दा रखा, कर्मचारियों की भारी कमी के चलते एक एक कर्मचारी को चार चार कर्मचारी के मुकाबले काम करना पड़ रहा है, सब स्टेशनों की इमारतें जर्जर हालात में हैं जिन्हें खुद मरम्मत की जरूरत है । पुराने ढाँचागत तरीके से बने सब स्टेशन अब कंडम स्तिथि में चल रहे हैं । जिन्हें अब समय आ गया है कि स्मार्ट सिटी शहर की तरह इन्हें भी स्मार्ट बनाने की आज जरूरत है जिनमे वीसीबी, पैनल आदि पुराने हो चुके हैं जिन्हें बदले जाने की जरूरत है । कर्मचारियों के मेडिकल बिल, टीए बिल, सर्विस बुक आदि जरूरी फाइलें तक अधिकारियों की टेबल पर धूल फांकती आगे बढ़े बिना रुकी पड़ी रहती हैं । सरकारी आवासीय कॉलोनीयों का बुरा हाल है । जिनमे सीवरेज ओवरफ्लो, पीने का पानी ना आना, स्ट्रीट लाइटें बन्द पड़े होना, सड़कें टूटी हुई होना, जर्जर इमारतों का बुरा हाल जिन्हें मेंटिनेंस की जरूरत है । सब स्टेशनों में रात के समय यार्ड में अँधेरा रहना और जिसके कारण सामान चोरी होना आदि कई प्रमुख व अहम मुद्दों पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन दवारा इन कामों को तत्काल हल कराये जाने को लेकर यूनियन के एजेण्डे पर अधीक्षण अभियन्ता को माँग पत्र दिया गया । इस मौके पर डीएचबीवीएन के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी, एनआईटी यूनिट के सचिव मुकेश धतीर, पूर्व सर्कल सचिव प्रीतम सिंह, कैशियर मामचन्द आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)