फरीदाबाद | ब्रह्माकुमारीज एनआईटी सेवा केंद्र में आज गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) स्टाफ के लिए “मेडिटेशन फॉर पावरफुल माइंड एंड हैप्पी लाइफ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, दादरी, बहादुरगढ़, लोहारू, गुड़गांव, करनाल, पानीपत और सोनीपत सहित कई शहरों से आए रेलवे पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और तनावमुक्त रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

इस अवसर पर डीएसपी रेलवे राजेश चेची ने भी उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही बेहतर सेवा संभव है।

ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने अपने संबोधन में कहा कि सही और सकारात्मक विचारों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। कार्यक्रम के अंत में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने सभी को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह कार्यक्रम रेलवे पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायक और लाभकारी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)