खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को मिलेगी नई दिशा: विपुल गोयल

– विकास कार्यों में जनभागीदारी से मजबूत हो रहा सामाजिक ढांचा : प्रवीण बत्रा जोशी

– कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फुटबॉल, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी मौजूद रही

 

फरीदाबाद, 03 मई। हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर- 16 स्थित सामुदायिक केंद्र में फुटबॉल, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी मौजूद रही।

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण एम3एम फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कराया गया है, जोकि फरीदाबाद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। उन्होंने फाउंडेशन और इसके प्रमुख योगदानकर्ताओं और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह स्टेडियम बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा, जहां उन्हें प्रशिक्षित कोचों द्वारा फुटबॉल, वॉलीबॉल, आर्चरी सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह के और भी खेल परिसर विभिन्न सेक्टरों और क्षेत्रों में विकसित किए जाएंगे ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। साथ ही उन्होंने सेक्टर-16 में चल रहे विकास कार्यों जैसे रोड वाइडनिंग, पार्कों के जीर्णोद्धार और नए कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की भी जानकारी दी, जिसके लिए लगभग 7 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए “इको वन” जैसी परियोजनाओं का विस्तार करने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल पर भी ध्यान दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए उनके सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की।

नगर निगम मेयर परवीन बत्रा जोशी ने कहा कि यह अवसर केवल एक मिलन समारोह नहीं है, बल्कि हमारे समाज की नींव यानी हमारे बुजुर्गों और मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों और खेल सुविधाओं के विकास से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका उद्देश्य हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि आधुनिक स्टेडियम, पार्कों का विकास और युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण जैसी पहलें न केवल बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित कर रही हैं, बल्कि उन्हें सकारात्मक दिशा भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसी महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है, जो एक मजबूत समाज के निर्माण में सहायक हैं।’

इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद सचिन शर्मा, जिले के महामंत्री प्रवीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रीति माला, सुभांकित गुप्ता, राजकुमार, मनीष राघव एल.पी. सिंह, वी.पी. शास्त्री, अजय चौधरी, एच के बुरानी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)