फरीदाबाद के विकास को लगेंगे नए पंख : महापौर प्रवीण बत्रा जोशी

फरीदाबाद, 25 जून। नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में मेयर कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विकास एवं जनहित से जुड़े 11 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें से 9 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई, जबकि 2 एजेंडों को पुनर्विचार हेतु आगामी बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, फाइनेंस कमेटी के नवनियुक्त सदस्य पार्षद प्रदीप टोंगर एवं पार्षद मनोज नसावा, अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल, निगम सचिव अमित मान, मुख्य अभियंता विवेक गिल, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, फाइनेंस कंट्रोलर प्रदीप पूनिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में फाइनेंस कमेटी के नवनियुक्त सदस्यों ने महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना, ठोस कचरा प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन तथा शहर के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फाइनेंस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और वित्तीय अनुशासन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इन फैसलों से शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

महापौर ने कहा कि निगम की प्राथमिकता फरीदाबाद को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है तथा फाइनेंस कमेटी के निर्णय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से फरीदाबाद के विकास को नए पंख लगेंगे।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि विकास परियोजनाओं को बेहतर योजना, प्रभावी मॉनिटरिंग और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाएगा, जिससे जनसुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाते हुए विकास की गति को और तेज करना है।

बैठक के दौरान सभी एजेंडों पर गहन मंथन किया गया तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक को नगर निगम की विकास योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)