अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में स्पेशल महिला ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

Spread the love

फरीदाबाद, 8 मार्च। ज़िला परिषद फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने कहा कि डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज शनिवार को ज़िला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए भागीदारी सुनिश्चित की।

सीईओ जिला परिषद ने बताया कि कार्यक्रम में जल के बचाव, स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य आदि से जुड़ें अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। ग्राम पंचायत स्तर पर वास (WASH- Water, Sanitation, and Hygiene) दौड़ आदि प्रतियोगिताओं सहित अभिनंन्दन समारोह, महिला सभा, महिला हितैशी ग्राम पंचायतों का चयन व रंगोली मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी गतिविधियों में महिला सरपंचो व पंचो, आगनंवाडी वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया।

उन्होंने कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम विश्वभर में महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का जश्न मनाते रहे हैं। यह दिन हमें लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति और आगे आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक अवसरों तथा समान अधिकारों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व को दर्शाता है। सरकारों संगठनों और व्यक्तियों को एक साथ आकर ऐसा समाज बनाना चाहिए जहां हर महिला को अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का अवसर मिले। इस अवसर पर हम सभी से आह्वान करते हैं कि वे ऐसी नीतियों और पहलों का समर्थन करें जो लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दें।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन