चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Spread the love


-नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम किया जा रहा तीन दिवसीय अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन
-नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम दिन 27 मई को होंगे विभिन्न भार वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल मुकाबले


पलवल, 26 मई। 
चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 27 मई तक आयोजित की जा रही अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को महिला वर्ग की विभिन्न भारवर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्टï्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुल 600 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें करीब 450 लडक़े और करीब 150 लड़कियां शामिल हैं।
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा कुश्ती, कबड्डी और मुक्केबाजी जैसे परम्परागत खेलों का गढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने पदक जीत कर न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला और पूर्व विधायक प्रवीन डागर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के चेयरमैन सुन्दर पहलवान ने बताया कि सोमवार को अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार 27 मई को ग्रीको रोमन स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो भार वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के लिए दो मैट बनाए गए हैं।
पहले दिन अंडर-17 पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में ये रहे स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता  
अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शुभारंभ अवसर पर विभिन्न वर्गों की लडक़ों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के शिवम ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के आर्यन ने रजत, राजस्थान प्रदेश के यशवंत विश्रोई और महाराष्टï्र के हर्षराज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 48 किलोग्राम भार वर्ग में तेलांगना के महसून बिन अली बिन खलीफा ने स्वर्ण, हरियाणा के शिवम ने रजत, ओडिशा के रोहित सामा व दिल्ली के गौरांश ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 51 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्टï्र के धनराज ने स्वर्ण, राजस्थान के विजय ने रजत, कर्नाटक के शुभम जाधव और उत्तर प्रदेश के अदित्य यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के निशांत ने स्वर्ण, महाराष्टï्र के सोहम ने रजत, उत्तर प्रदेश के जयवीर सिंह और दिल्ली के चिराग दहिया ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के प्रदेश के सतेंद्र ने स्वर्ण, महाराष्टï्र के सन्नी ने रजत, कर्नाटक के खजामल्लूद्दीन और दिल्ली के रोहित मान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के गौरव पूनिया ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के मोनू यादव ने रजत, उत्तराखंड के वसील और हरियाणा के रोहित ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 71 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्टï्र के सुजय ने स्वर्ण, दिल्ली के रोनित डबास ने रजत, चंडीगढ़ के सुशांत वशिष्ठï और हरियाणा के कपिल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के सौरभ यादव ने स्वर्ण, पंजाब के तनवीर सिंह ने रजत, राजस्थान प्रदेश के रक्षित सिंह और हरियाणा के रविंद्र ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 92 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अर्जुन राहिल ने स्वर्ण, दिल्ली के सन्नी ने रजत, राजस्थान के मनीष चौधरी और तेलांगना के कैफ बिन सालम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 110 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के लक्की ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के अर्शदीप सिंह अटवाल ने रजत, चंडीगढ के शुभम और उत्तर प्रदेश के हिमांशु यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष डा. एसपी देशवाल, पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ यूटी के उपाध्यक्ष दर्शन लाल, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, चेयरमैन ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप एवं गांव दूधौला के पूर्व सरपंच सुंदर पहलवान, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कुश्ती पहलवान, कोच व दर्शक गण मौजूद रहेे।

  • Related Posts

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    Spread the love

    Spread the love -शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन -बाबा महाकाल की रसोई मानव सेवा का एक…

    Continue reading
    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच का 13वां फाउंडेशन डे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में 13वें फाउंडेशन डे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल