सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान कर निर्धारित पोर्टल पर एटीआर तुरंत अपडेट करें : सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार

Spread the love

-बोले, बारिश के कारण जलभराव और सीवरेज संबंधी समस्याओं का संबंधित अधिकारी प्राथमिकता से करें निवारण
-समाधान शिविर का उद्देश्य आम जनता तथा प्रशासन के साथ सीधा संवाद स्थापित करना
-सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में आई 23 शिकायतें


पलवल, 26 मई।
 सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर का नेतृत्व करते हुए कहा कि सभी विभाग के अधिकारी सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान करते हुए निर्धारित पोर्टल पर एटीआर तुरंत अपडेट करें। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का अधिकतम प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी संबंधित विभाग के अधिकारी समयबद्ध होकर नागरिकों की समस्याओं का जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार व उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 से 12 बजे तक जिला के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी किए जा रहे हैं।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने जिला में हो रही लगातार बारिश के कारण जलभराव और सीवरेज संबंधी समस्याएं का प्राथमिकता से उनका निवारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा प्रशासन के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। इन समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सार्थक पहल ‘होगा हर शिकायत का निदान’ के तहत समाधान शिविरों को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला व उपमंडल स्तर पर बिजली, पानी, जलभराव, सडक़, फैमिली आईडी, पेंशन, अवैध अतिक्रमण, आधार कार्ड व पुलिस सहित कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। वहीं लंबित रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उन पर कार्रवाही करने दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव