राष्ट्रीय राजपूत परिषद ने राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान की निंदा

Spread the love

फरीदाबाद , 29 मार्च | राष्ट्रीय राजपूत परिषद ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ विरोध प्रकट किया। सपा सांसद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत परिषद ने जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से मांग की कि सांसद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाए। राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर तिलक राज चौहान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजपूतों ने मुगल आक्रांताओं से अनेकों युद्ध लडक़र अपने जीवन का बलिदान देकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति तथा हिन्दुत्व की रक्षा की और भारत के प्रत्येक हिन्दू तथा भारतवर्ष के आर्थिक विकास एवं देश को संगठित करने के लिए तन, मन, धन से हमेशा सरकार का साथ दिया तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए राजपूतों ने हमेशा देश, धर्म और न्याय की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया जिसके कारण आज सनातन धर्म एवं प्रत्येक हिन्दू सुरक्षित है जिसके लिए सारा सनातन धर्म तथा प्रत्येक हिन्दू इन क्षत्रिय महापुरुषों का ऋणी है और जीवन भर ऋणी रहेगा लेकिन उसके बावजूद लगातार कुछ नकारात्मक विचारों वाले लोग क्षत्रियों महापुरुषों और क्षत्रियों के इतिहास के साथ छेडख़ानी करने का घ्रणित कार्य करने का दुस्साहस एवं प्रयास रहे हैं। इस प्रकार की निंदनीय घटनाओं की राजपूत समाज कड़ी निंदा करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गजेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार को स्वयं ही संज्ञान लेते हुए इस प्रकार की अभद्रता करने वाले लोगों की राज्यसभा सदस्यता शीघ्र अतिशीघ्र खत्म करके कड़े से कडा दण्ड देना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस प्रकार का अभद्रता पूर्ण व्यवहार और कार्य करने की किसी और नेताओं की हिम्मत न हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार विनोद तोमर, परिषद के संरक्षक केहर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजपाल भाटी, देवेन्द्र सिंह राणा,
धीर सिंह चौहान राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, विनोद कुमार तोमर राष्ट्रीय सलाहकार, राकेश सैंगर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी लीगल सेल, डॉक्टर मनोज कुमार सिंह, तेजेन्द्र सिंह चौहान ,अशोक राजपूत , अर्जुन राघव, राधा परमार तथा राजपूत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव