– योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक

 

फरीदाबाद, 4 अक्टूबर। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गत दिवस आयुष विभाग, फरीदाबाद एवं नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में भतोला व्यायामशाला में विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया।

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा लांबा के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन योग विशेषज्ञ विकास यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान योग सहायक वंदना, अभिषेक एवं पूनम शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन, पवनमुक्तासन सहित अन्य उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान की प्रक्रिया के माध्यम से मानसिक शांति और एकाग्रता बनाए रखने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया।

योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ तनाव कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और दैनिक कार्यों के लिए ऊर्जा बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग, प्राणायाम और ध्यान को आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासनों को सही विधि एवं सावधानी के साथ करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना और ‘स्वस्थ समाज’ के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित दिनचर्या अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)