फरीदाबाद, 19 अप्रैल। परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में सैक्टर-55 स्थित मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम मंदिर परिषद अध्यक्ष श्याम दुबे द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय भजन मंडल में गायक मुकेश शर्मा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम में सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। भजन मंडली ने बजरंगबली की जय और संकट मोचन हनुमान जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजक श्री राम मंदिर परिषद परिषद अध्यक्ष श्याम दुबे ने बताया कि हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती के उपलब्ध में सुंदरकांड पाठ कराया जाता है।
इस मौके पर बी.एन.दुबे, कलावती दुबे, सूरज दुबे, राकेश चौबे, सुजाता दुबे, मधु दुबे, मुकेश शर्मा, अजय चौबे मौजूद रहे। पाठ के समापन पर महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं और बुजुर्गों मौजूद रहे।

