श्री वैश्य अग्रवाल सभा ने तिरंगा यात्रा पर की पुष्प वर्षा, तिरंगा यात्रियों के सम्मान में वितरित किया ठंडा जल एवं पेय

Spread the love

पलवल, 18 मई | ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीतिक दल बीजेपी सहित,सामाजिक, शैक्षणिक,धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के आवाहन पर सभा के पदाधिकारियों सहित वैश्य अग्रवाल समाज की महिला एवं पुरुषों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेत्र्तव खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने किया वहीँ पंचवटी धाम के महंत संत ऋषिदास दास जी महाराज जी भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के संयोजन में ओल्ड जीटी रोड़ स्थित ओम प्लाजा,पलवल पर तिरंगा यात्रा का पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया तो वहीँ तिरंगा यात्रियों के सम्मान में ठंडा जल एवं पेय वितरित किये गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने की तथा सभा के महामंत्री शैलेन्द्र सिंगला, कोषाध्यक्ष सीपी गोयल,शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक गुलशन गोयल ,महिला प्रकोष्ठ की संयोजक कविता मंगला ,युवा प्रकोष्ठ के संयोजक रवि गुप्ता, विशेष सलाहाकार दिनेश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य कमल मंगला, शिव गर्ग सिहोल वाले,के एल गुप्ता,उदय भान सिंगला, कृष्ण गुप्ता, श्रीमती शान्ति गुप्ता,महेन्दर शास्त्री,महेन्दर सिंगला, भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष देवेंदर गुप्ता,शक्ति पाल मंगला,चंदरभान गुप्ता,सुरेंदर सिंगला सहित सैंकड़ों अगर बंधुयों ने हिस्सा लिया तथा देश के सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके सम्मान में गगनभेदी नारे भी लगाए।

  • Related Posts

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    Spread the love

    Spread the love -शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन -बाबा महाकाल की रसोई मानव सेवा का एक…

    Continue reading
    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच का 13वां फाउंडेशन डे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में 13वें फाउंडेशन डे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल