पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू की प्रतिमा पर स्प्रे.पेंट फेंका, कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

Spread the love

अटल जी की प्रतिमा भी थी, उन्हें छोड़ दिया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फरीदाबाद। शहर के मुख्य चौराहे नीलम चौक के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशाना बनाया। नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं जब कांग्रेसियों को इसकी जानकारी मिली तो वह एकत्रित होकर नीलम चौराहे पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसका नेतृत्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा को दूध से धोया।
जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोल चक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं, जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। शरारती तत्वों ने निशाना केवल पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को बनाया।
कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, मुकेश शर्मा, रिन्कू चंदीला, पराग शर्मा, अनीष पाल, राजेश आर्य, इशांत कथूरिया, अनिल नेता जी, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, बिजेन्द्र आर्य, वेदपाल दायमा, संजय सोंलकी, मनोज अग्रवाल, डा. सौरभ, योगेश ढींगड़ा, राजकुमार शर्मा ने इसे निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा क देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पं. नेेहरू ने लोगों को बसाने का काम किया था। इसलिए वह हर व्यक्ति के दिल में बसते है। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए।
थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंची। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव