सरकारी राशन बेचने के आरोप पर डिपो धारक के खिलाफ पर्चा दर्ज

Spread the love

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को शिकायत मिलने पर दर्ज हुआ पर्चा

फरीदाबाद। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को एक डिपो धारक के खिलाफ सरकारी राशन बेचने की शिकायत पर पर्चा दर्ज किया गया है। मंत्री ने शिकायत की गहन जांच के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि जिला पलवल के गांव नागलिया में डिपो चलाने वाले सुरेश कुमार पर सरकारी गल्ला ब्लैक में बेचने की शिकायत स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि ने की थी। प्रतिनिधि ने मंत्री राजेश नागर को दी शिकायत में दावा किया था कि उन्होंने डिपो धारक द्वारा सरकारी राशन भरकर कहीं बेचने की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़ा था और उसकी गाड़ी भी जब्त कर पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। जिससे जरूरतमंद के हक पर डाका डालने की आशंका भी उन्होंने जताई।
इस बात के संज्ञान में आते ही मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय पुलिस को डिपो धारक के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सर्वजन की सरकार है। इसमें किसी को भी हेरा फेरी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने हक के लिए आवाज़ उठाएं और हेरा फेरी करने वालों को हम किसी प्रकार से बख्शने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राशन डिपो से वितरित होने वाले गल्ले को समय पर आपूर्ति करने की दिशा में बहुत काम किए हैं। इसके लिए सभी कॉर्पोरेशन और विभाग के बीच में सहयोग की व्यवस्था बनाई गई है। जिससे कि लोगों को समय पर उनका राशन तेल आदि मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई भी अपनी शिकायत लेकर उनसे कभी भी मिल सकता है। उनकी नायाब सैनी सरकार में हेरा फेरी, भ्रष्टाचार और कामचोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और वह इसे पूरे तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन