– 11वीं सालाना कला प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी, आज (रविवार) शाम 4 बजे होगा उद्घाटन
– प्रदेश के राज्यपाल एवं सुपवा के चांसलर प्रो असीम कुमार घोष होंगे मुख्यातिथि
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में वार्षिक कला प्रदर्शनी की शुरुआत आज (रविवार) से हो रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग में लग रही इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे। कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ को लेकर शनिवार को छात्र व फैकल्टी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखाई दिए। इस प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को एक साथ 2 हजार से अधिक कलाकृतियों को देखने का मौका मिलेगा।

बता दें कि यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स द्वारा हर साल कला प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जिसमें इस डिपार्टमेंट के छात्रों की तरफ से साल भर तैयार की गई अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इस साल इस वार्षिक प्रदर्शनी के 11वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के अंदर आने वाले पांच अलग-अलग विभागों के छात्र अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन में एप्लाइड आर्ट, एनीमेशन, पेंटिंग, स्कल्पचर (मूर्तिकला) व प्रिंट मेकिंग का समन्वय देखने को मिलेगा। इसमें अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर व फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्रों की करीब 2000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। कलाकृतियों में सामाजिक, धार्मिक प्रथाओं, विचारों, कहानियों, कथाओं व भविष्य की सोच के साथ कलाकृति तैयार करने वाले छात्रों के इमोशन देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मनोरंजन की भी मिलेगी डोज

यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मिनोचा ने बताया कि कला प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को मनोरंजन की भी डोज मिलेगी। फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग के कोर्ट यार्ड में एक ओपन स्टेज भी बनाया गया है। यह स्टेज शाम को साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगी। स्टेज छात्रों के लिए ओपन रहेगा, जिस पर वह अपनी प्रतिभा का मंचन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी के छात्र यहां पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

बढ़ रहा है प्रदर्शनी का दायरा

डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि इस बार कला प्रदर्शनी का 11वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। हर साल इसका दायरा बढ़ रहा है। इस प्रदर्शनी में छात्र अपने विचार व अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते हैं, इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम ‘अभिव्यंजना’ रखा गया है। प्रदर्शनी में छात्रों की लगन, मेहनत व उनके टेलेंट का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 5 मई से प्रदर्शनी सभी लोगों के लिए खोल दी जाएगी और यह 8 मई तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)