देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का आभार: प्रवीण बत्रा जोशी

Spread the love

 

सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड गाजियाबाद से भाजपा नेत्री सुनीता दयाल जिन्होंने 287656 वोटों से जीती थीप्रवीण बत्रा जोशी को 316852 वोटों से मिली जीत

 शीर्ष नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं और फरीदाबाद की जनता को दिया जीत का श्रेय

 -चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खेली फूलों की होली

 

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को मिली है। जिस शिद्दत और मजबूती से चुनाव लड़ी भारतीय जनता पार्टी की जीत भी उतनी ही बड़ी हुई है। प्रवीण बत्रा जोशी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और देवतुल्य जनता के सिर इस ऐतिहासिक जीत का सेहरा बांधा है।

फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने 316851 वोटों से जीत दर्ज की है। इस तरह से उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुनीता दयाल ने 287656 वोटों से जीत दर्ज की थी। जिस रिकॉर्ड जीत के दावे प्रवीण बत्रा जोशी द्वारा चुनाव प्रचार में किए जा रहे थे, चुनाव के परिणाम ठीक उसी के अनुरूप आए हैं। चुनाव प्रचार में जनता जनार्दन के मिले आशीर्वाद से ही उनकी रिकॉर्ड जीत तय हो गई थी। प्रवीण बत्रा जोशी को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, संदीप जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष वज़ीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, पंकज रामपाल, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी  विनोद गुप्ता, राजबाला सरदाना, अलका भाटिया, सीमा भारद्वाज, प्रकाशवीर नागर समेत अनेक नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।  श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी के साथ चुनाव अधिकारी के ऑफिस में जाकर जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया और सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। श्रीमती जोशी ने सभी वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर इस प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और फूलों की होली खेली।

कांग्रेस मुक्त भारत का आगाज फरीदाबाद ने किया: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी को इतनी बड़ी विजय देकर एक इतिहास रखा है। जो हम कहते थे दिल्ली के बाद मोदी जी के कांग्रेस मुक्त फरीदाबाद करेगा। यह फरीदाबाद ने सिद्ध कर दिया है। फरीदाबाद के मतदाताओं ने मोदी जी, नायब सैनी जी और नगर निगम में भाजपा के पिछले कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि विकास व सुशासन की राजनीति भाजपा करती है। इसलिए भाजपा में जनता विश्वास जता रही है। जनता की अपेक्षाओं और भरोसे पर तमाम प्रतिनिधि खरे उतरेंगे।

शीर्ष नेतृत्वकार्यकर्ताओं और फरीदाबाद की जनता की जीत: प्रवीण बत्रा जोशी

 

प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि में फरीदाबाद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों की भी जीत है। जनहित की नीतियों से भाजपा ने जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए हर वायदे को पूरा किया जाएगा। जो भी समस्याएं निगम क्षेत्र में हैं, उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जो भी सरकार की योजनाएं हैं, उनका समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने शहर के समग्र विकास के लिए काम करते हुए फरीदाबाद को और अधिक विकसित करने के लिए काम करेंगे। प्रवीण बत्रा जोशी ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, भाजपा के सभी मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा, पूर्व विधायकों और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को जीत का  श्रेय दिया ।

जनता का भाजपा में विश्वास ही इस जीत की नींव: राजकुमार वोहरा

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने ऐतिहासिक जीत की प्रवीण बत्रा जोशी को बधाई देते हुए फरीदाबाद की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के साथ फरीदाबाद की जनता का भाजपा में विश्वास ही इस जीत की नींव है। सभी ने भाजपा में भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी मैदान से बाहर थी। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उनके नेता तक नहीं थे। इसलिए कांग्रेस को यह दिन देखना पड़ता है। भाजपा अनुशासित होकर मजबूती से चुनाव लड़ती है, परिणाम सबके सामने हैं।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने गिनाई महापौर की पांच प्राथमिकताएं

चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने अपनी पांच प्राथमिकताएं गिनाई। इन पांच प्राथमिकताओं में उन्होंने कहा कि-निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की उपलब्धता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी वार्डों में सघन स्वच्छता (गली, सडक़, पार्क) और सभी स्ट्रीट लाइट को तुरंत ठीक किया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। मॉनसून से पूर्व शहर के सभी सीवरेज व ड्रेन सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।

  • Related Posts

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    Spread the love

    Spread the love15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर दी बच्चों के साथ बांटी खुशिया फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीवाली इस बार खास अंदाज में…

    Continue reading
    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद 16 अक्तूबर | आज एनआईटी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी एयरफ़ोर्स रोड स्तिथ सँजोग गार्डन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) सममस्त बिजली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल